राजघाट पर स्थित अति प्राचीन शनि मंदिर : बहन ताप्ती तट के समीप ही भाई शनि का मंदिर... पूरी करता है मनोकामना

सूर्यपुत्री माँ ताप्ती के तट पर राजघाट पर स्थित शनि मंदिर शहर के अतिप्राचीन मंदिरों में शामिल हैं। यहां हर दिन श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए भीड़ रहती है। खासकर शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
मंदिर को किसने और कब बनाया यह तो दावे के साथ कोई नहीं बता सका, लेकिन यहां मौजूद पुजारी ने कहा कि 100 साल से अधिक समय से यहां हम मंदिर को देख रहे हैं।

सूर्य पुत्री ताप्ती नदी में स्नान करने व दर्शन को आने वाला  हर भक्त यहां बने शिव मंदिर के दर्शन जरूर करता है।क्योंकि शनि देव माँ ताप्ती के भाई हैं। इसलिए माँ के दर्शन के बाद भाई शनि देव के दर्शन का बहुत पूण्य मिलता है।

ताप्ती नदी की महिमा प्राचीन पुराणों व धर्म ग्रंथों में बताई गई है , कि भगवान जटाशंकर भोलेनाथ की जटा से निकली भगीरथी गंगा मैया में 100 बार स्नान का, देवाधिदेव महादेव के नेत्रों से निकली 1 बूंद से जन्मीं शिव पुत्री कही जाने वाली मां नर्मदा के दर्शन का तथा मां ताप्ती के नाम का एक समान पुण्य एवं लाभ है। 

मंदिर के पुजारी फकीरा उस्ताद बताते है कि सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के किनारे कई ऋषियों मुनियों और साधु संतों ने तपस्या की और वे पूजा करने के लिए शिव लिंग की स्थापना किया करते थे। कहा जाता है कि ताप्ती नदी किनारे स्थित शिवमंदिर भी उन्ही मंदिरों में से एक है। जिसे प्राचीनतम समय में बनाया है।  सावन माह में यहां भक्त प्रतिदिन सुबह शाम आराधना करने के लिए आते हैं। साथ ही यहां  विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुआ करते हैं। मंदिर पर प्रतिदिन सुंदरकांड आरती होती है। 
श्रावण में सोमवार के दिन मंदिर में दिनभर हवन पूजन किया जाती है। भक्त राजेंद्र चौहान ने बताया कि मंदिर अतिप्राचीन है। यहां आने वाले भक्त की हर मुरादे पूरी होती हंै। सावन के महीने में मंदिर पर भक्तों की भीड़ हुआ करती है।