31 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए
- भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण 1968 में किया गया।
- भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को 1983 में अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
- रूस ने 1993 में लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
- पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 1995 को चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
- ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का 1996 में विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
- इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने 31 अगस्त 1996 में इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
- राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को 1998 में रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
- पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर 1999 में संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने 2002 में अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
- इतालवी जनरल गिदो पामेरी को 2004 में भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
- ईराक की राजधानी बगदाद में 2005 को धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
- ब्रिटेन में 2007 को प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
- सरकार ने 2008 में अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में 2009 को आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006से नियुक्त है।
- भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को 2009 में वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
- इराक़ में 2003 से जारी अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से 2010 में समाप्त किया गया।
- भारत सरकार ने 2010 में पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढा़ कर ढाई करोड़ डॉलर किया।
- भारतीय संसद ने 2010 में परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
31 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त 1919 को हुआ था।
- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पल्लम राजू का जन्म 31 अगस्त 1962 को हुआ था।
- बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म 31 अगस्त 1963 को हुआ था।
31 अगस्त को हुए निधन
- संगीतकार फ़रहाद मेहराद ईरानी का निधन 2002 में हुआ।
- विजयशंकर मल्ल का निधन 2003 में हुआ और इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन