क्या आप भी बंद नाक से हैं परेशान है तो अपनाएं ये उपाय!


मौसम बदलने के कारण कई लोगों को सर्दी-जुकाम की वजह से बंद नाक की समस्या हो जाती है। बंद नाक के कारण लोग चिड़चिड़े हो जाते है और काम में भी उनका मन नहीं लगता। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाईयों का सेवन करते है लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको बंद नाक से राहत पाने के लिए कुछ आसान से उपाय बताएंगे।

– भाप

पानी में पुदीने की पत्तियों को उबाल लें। फिर इस पानी से भाप लें। दिन में एेसा 2 बार करने से जल्द आराम मिलेगा।

– सेब का सिरका

बंद नाक खोलने के लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद है। एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका और आधा चम्मच शहद मिलाकर पीएं। सुबह उठते ही इसे पीने से अधिक फायदा मिलेगा।

– लहसुन का सूप 

वेजिटेबल सूप में लहसुन की कलिया डालकर पीएं। इसके अलावा खाने में लहसुन का इस्तेमाल करें।

– नींबू और शहद

एक चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार पीएं। इससे जल्द ही बंद नाक की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।