दही खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं क्या आप, जहर के समान हैं इन लोगों के लिए दही

ज्यादातर लोगों को दही का सेवन करना बहुत अच्छा लगता है और लोग इसे खूब चाव से खाना भी पसंद करते है। लेकिन क्या आप इस बात को जानते है कि जरुरत से ज्यादा किसी चीज़ का इस्तेमाल हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। 
जी हां अभी तक तो आपने दही के फायदों के बारे में खूब सुना होगा। लेकिन दही हमारे शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है और दही खाना हमारी स्किन के लिए हर समय फायदेमंद नहीं होता है। 
अगर आप किसी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते है। तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है और दही भी उन्हीं चीजों में आता है। अगर आप दही का सबसे ज्यादा सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

दही का ज्यादा सेवन करने से यह हमारे शरीर को फूट्स से मिलने वाले आयरन और जिनको सोखनें का काम करता है। ऐसी स्थिति में दही का सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए यह किसी जहर से कम नहीं होता है। ऐसे लोगों को अगर दही का सेवन करना होता है तो डॉक्टर ने कमरे के तापमान पर दही का सेवन करने की सलाह देते हैं।

ज्यादातर डॉक्टर और आयुर्वेद में भी रात को दही खाना अच्छा नहीं बताया गया है। क्योंकि इससे बलगम बनता है इस बात को इस तरह से समझाया गया है कि इसमें मिठास और खट्टापन दोनों चीजें होती है। आयुर्वेद के हिसाब से यह कफ दोष भी बढ़ा सकता है।

इतना ही नहीं आयुर्वेद में इस बात को भी बताया गया है कि अगर आप दही खा रहे हैं तो बिना चीनी के खाए और अगर आप रात में दही खा रहे हैं तो उसमें थोड़ी-सी चीनी डालने ऐसा करने से आपका डाइजेस्ट सिस्टम बेहतर रहेगा।

अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो दही खाने से ऐसे लोगों को बचना चाहिए। क्योंकि दही दूध की तुलना में मीठा होता है। खास करके फैट फ्री वाले दही में चीनी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जिसके लगातार सेवन करने से डायबिटीज बिगड़ सकती है।

जिन लोगों को अस्थमा की बीमारी है उन्हें सर्दियां आते ही ठंड की वजह से इसकी दिक्कत ज्यादा होने लगती है। क्योंकि उन्हें सांस लेने में बेहद तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन लोगों को दही का सेवन रोज नहीं करना चाहिए।

अगर आप सर्दियों में दही का सेवन करते है। तो आपको ऐसे में गले से संबंधित कोई भी गंभीर बीमारी हो सकती है। क्योंकि लंबे समय तक सर्दियों में दही का सेवन करने से गले की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। जिससे आपको असहनीय दर्द हो सकता है।