गर्मियों में छाँछ का उपयोग है अत्यंत उपयोगी

गर्मी का मौसम आ चुका है ऐसे में सभी के घरों में इन दिनों लस्सी और छाछ की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। सभी बहुत ही तेजी से लस्सी और छाछ का सेवन कर रहे हैं क्योंकि गर्मी के मौसम में ये काफी लाभदायक और ठंडी होती हैं साथ ही इससे शरीर को काफी फायदे भी होते हैं। 

छाछ पीने के फायदे -

1. एसिडिटी से आराम

अगर आपको एसिडिटी की समस्या हैं तो छाछ में मिश्री, काली मिर्च व सेंधा नमक मिलाकर पीने से एसिडिटी जड़ से खत्म हो जाती है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

इसमें हेल्दी बैक्टेरिया और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। साथ में लेक्टोस आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे आप तुरंत ऊर्जावान महसूस करते हैं।

3. कब्ज का इलाज

यदि आपको कब्ज की शिकायत बनी रहती हो तो अजवाइन मिलाकर मट्ठा पीये। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर छाछ बनाकर पिये।

4. खाना ना पचने की शिकायत

जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है। उन्हें हर रोज छाछ में भुने जीरा का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण व सेंधा नमक मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए, इससे पाचन शक्ति बहुत तेज होगी।

5. विटामिन व मिनरल्स का भंडार

इसमें विटामिन सी, ई, ऐ, के और बी पाये जाते हैं जो कि शरीर के पोषण की जरूरत को पूरा करते हैं, साथ ही इसमें लोहा, जस्ता, फास्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मिनरल्स माने जाते हैं।

6. जोड़ों में दर्द की शिकायत

अगर आप खाना खाने के बाद छाछ पिएंगे तो इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

7. मोटापा घटाए

तेल और मसाले वाला भोजन खाने के बाद बटर मिल्‍क पीने से तेल आदि का असर पेट पर नहीं पड़ता। मोटापा घटाने के लिये रोजाना मठ्ठे में सेंधा नमक मिला कर पियें।

8. शरीर का तापमान ठंडा करे

गर्मी की वजह से अगर तुरंत शरीर को ठंडक पहुंचानी है तो मठ्ठा पियें। यह उन महिलाओं को भी ठंडक पहुंचाता है जिन्‍हें मेनोपॉज के बाद गर्मी लगती है।

9. डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाए

दही में नमक, जीरा और काली मिर्च मिलाकर ब्लेंड करके बनाई गई छाछ का सेवन डिहाइड्रेशन की समस्या में प्रभावी उपचार है। इसमें भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिसके लिए छाछ एक अच्छा पेय है।