शरीर के किसी भाग के जलने पर क्या नहीं करना चाहिए ?

जलने पर क्या नहीं करना चाहिए इसका भी आपको पता होना चाहिए, जिससे जलने पर आप कुछ ऐसा न करें जिससे बाद में आपको और समस्याओं का सामना करना पड़े।



सूरज की तेज रोशनी से बचाना चाहिए 

शरीर का जो भाग जला है उसको डायरेक्ट सूरज की तेज रोशनी (sunlight) से बचाया जाना चाहिए, क्योंकि सूर्य प्रकाश से जलन में वृद्धि हो सकती है।


जल जाने पर ना करें तेल का उपयोग

जले हुए भाग पर कभी भी किसी भी प्रकार का तेल नहीं लगाना चाहिए,  क्योंकि तेल लगाने से कोई लाभ नहीं होता है, बल्कि तेल लगाने से धुल चिपकने लगती है।


जलने पर मक्खन का उपयोग नहीं करना चाहिए 

जिस भाग पर जले हुए हो वहां मक्खन का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि मक्खन गर्मी को बढ़ता है।


टूथपेस्ट का उपयोग जलने पर नहीं करना चाहिए

कुछ लोग मानते हैं कि जले हुए भाग पर टूथपेस्ट लगाने से जलन कम होती है, किन्तु ऐसा बिलकुल भी नहीं है। टूथपेस्ट लगाने से दर्द और बढ़ जाता है। 


जलने पर तुरंत नहीं लगाना चाहिए बर्फ

जले हुए भाग पर बर्फ या ठन्डे पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से जले हुए भाग में और अधिक जलन हो सकती है, और चमड़ी भी निकल सकती है इसलिए जले हुए भाग में बर्फ या ठन्डे पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए।