भारत व विश्व के इतिहास में आज 10 अगस्त के दिन का क्या महत्व है ? : आईये जानते हैं

10 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • द्वितीय विश्व युद्ध में 1945 को जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।
  • अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने 1966 में केप केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा। जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।
  • उपग्रह एसएलवी-3 का प्रक्षेपण 1979 को किया गया।
  • पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान 1990 में शुक्र पर पहुंचा था। शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।
  • चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने 1999 में दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
  • श्रीलंका में 2000 को सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर। विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
  • अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को 2001 में रूस का सशर्त समर्थन।
  • यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में 2003 को शादी रचाई थी।
  • इंग्लैंड में 2003 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच 2004 को दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
  • तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में 2006 को श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
  • अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर 2008 में सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
  • भारत ने 2010 में उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया।

10 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म 1894 को हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म 1916 को हुआ था।
  • चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी का जन्म 1963 में हुआ।

10 अगस्त को हुए निधन

  • झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त “पार्षद” का निधन 1977 को हुआ था।
  • भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन 1980 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन 1995 को हुआ था।
  • भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन 1999 को हुआ था।