भारत व विश्व के इतिहास में आज 12 अगस्त के दिन का क्या महत्व है ? : आईये जानते हैं

12 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • नासा ने 1960 में अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
  • पहली बार 1962 में एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए।
  • सीरिया ने 1971 में जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।
  • इयान और ग्रेग चैपल ने 1972 में क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
  • आईबीएम ने 1981 को अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
  • लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन 1984 में हुआ।
  • विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए 1991 में टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन।
  • उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) 1992 में सम्पन्न।
  • कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में 1994 को एक चर्च में भगदड़ हो जाने से 142 लोग मारे गये।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2003 में भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
  • फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने 2004 में अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
  • यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने 2006 में जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने 2007 को स्टेशन पर नई बीम लगाई।
  • आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड 2008 में प्रदान किया गया।
  • भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष 2009 को नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
  • 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में 2012 को समापन।
  • चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में 2015 को हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।

12 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म 1914 को हुआ था।
  • भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म 1919 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म 1972 को हुआ था।

12 अगस्त को हुए निधन

  • भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन 1945 में हुआ।
  • प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन 1982 को हुआ था