13 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए
- भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान 1951 में भरी।
- राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में 1956 को विधेयक पारित हुआ।
- अफ्रीका फ्रांस के कब्जे से 1960 में स्वतंत्र हुआ।
- अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण 1977 में किया गया।
- वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता 1993 में सम्पन्न।
- थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में 1993 को होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
- सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच 1994 को जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
- लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक ‘आमार मऐबेला’ (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने 1999 को प्रतिबंध लगाया, स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
- रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति 2000 में नियुक्त।
- इंटरपोल ने 2002 में नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कार्नर’ नोटिस जारी किया।
- यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलम्पिक 2004 को शुरू हुआ।
- ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत 2004 को हुई।
- श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी 2005 में लागू।
- विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने 2008 में वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
- भारत ने 2008 में मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
- प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को 2008 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
- मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में 2010 को लगी भयंकर आग से प्रतिदिन 7 करोड़ टन जहरीला कार्बन मोनो ऑक्साइड के हो रहे उत्सर्जन से उत्तरी ध्रुव पर जहरीले गैसीए बादल इकट्ठा हो गए।
- लंदन में 30वें ओलंपिक खेलों का समापन 2012 में हुआ।
- इराक के बगदाद में 2015 को एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
13 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति
- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त 1936 को हुआ था।
- हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं योगिता बाली का जन्म 1952 को हुआ था।
- भारतीय अभिनेता, निर्माता सुनील शेट्टी का जन्म 1961 को हुआ था।
- भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 1963 को हुआ था।
13 अगस्त को हुए निधन
- भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होलकर का निधन 1795 को हुआ था।
- आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का निधन 1910 को हुआ था।
- प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी भीकाजी कामा का निधन 1936 को हुआ था।