आइये जानते हैं भारत के नवें राष्ट्रपति डॉ शंकरदयाल शर्मा जी के जीवन चरित्र के बारे में


शंकरदयाल शर्मा
* डॉ शंकरदयाल शर्मा भारत के नवें राष्ट्रपति थे
* इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक रहा
* राष्ट्रपति बनने से पूर्व आप भारत के आठवे उपराष्ट्रपति भी थे
* आप भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-1956) रहे तथा मध्यप्रदेश राज्य में कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विधि, सार्वजनिक निर्माण कार्य, उद्योग तथा वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज संभाला था
* केंद्र सरकार में वे संचार मंत्री के रूप में (1974-1977) पदभार संभाला। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष (1972-1974) भी रहे
* इनका जन्म 19 अगस्त 1918
भोपाल, मध्यप्रदेश, भारत में हुआ था
* डॉक्टर शर्मा ने सेंट जान्स कॉलेज आगरा, आगरा कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, फित्ज़विल्यम कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लिंकोन इन् तथा हारवर्ड ला स्कूल से शिक्षा प्राप्त की
* इन्होंने हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत साहित्य में एम.ए. की डिग्री विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान के साथ प्राप्त की
* आपने एल.एल.एम. की डिग्री भी लखनऊ विश्व विद्यालय से प्रथम स्थान के साथ प्राप्त की थी
* विधि में पी.एच.डी. की डिग्री कैम्ब्रिज से प्राप्त की, आपको लखनऊ विश्विद्यालय से समाज सेवा में चक्रवर्ती स्वर्ण पदक भी प्राप्त हुआ था
* इन्होंने लखनऊ विश्विद्यालय तथा कैम्ब्रिज में विधि का अध्यापन कार्य भी किया
* कैम्ब्रिज में रहते समय आप टैगोर सोसायटी तथा कैम्ब्रिज मजलिस के कोषाध्यक्ष रहे
* आपने लिंकोन इन से बैरिस्टर एट ला की डिग्री ली, आपको वहां पर मानद बेंचर तथा मास्टर चुना गया था
* आप फित्ज़विल्यम कॉलेज के मानद फैलो रहे। कैम्ब्रिज विश्व विद्यालय ने आपको मानद डॉक्टर ऑफ़ ला की डिग्री दे कर सम्मानित किया
* आपका विवाह विमला शर्मा के साथ हुआ था विमला शर्मा रायसेन जिलें में 1985 मे विधायक निर्वाचित हुई थीं
* अपने जीवन के अन्तिम पाँच वर्षो में वे बीमार रहे, 9 अक्टूबर 1999 को उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ 26.12.1999 उनकी मृत्यु हो गई। उनकी समाधि - कर्मभूमि में स्थित है